celebrity

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक होंगे, पढ़े पूरी खबर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। आज ही दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी के तारीख की घोषणा की है। यह दोनों 14 और 15 नवंबर को सात फेरे लेंगे। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। खबर के मुताबिक, दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी होगी। शादी की तैयारिया पिछले काफी दिनों से चल रही है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की इस शादी के बाद दीपिका और रणवीर तकरीबन 238 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन जाएंगे। जी हां, दीपिका और रणवीर की कमाई की बात करें तो दीपिका की सालाना इनकम 21 करोड़ के आसपास है। जबकि कमाई के मामले में रणवीर सिंह काफी आगे हैं और उनकी कुल संपत्ति 10 डॉलर है। दीपिका और रणवीर के शादी के बाद करीब 238 करोड़ की संपत्ति के मालिक बनेंगे।

OH NO !! लम्बे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ? रोहित शेट्टी बने कारण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहइस वक्त बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस-एक्टर में गिने जाते है। फिल्मों के साथ-साथ यह दोनों कई ब्रांड एंबेसडर भी है। इसके अलावा वो कई ब्रांड को प्रमोट करते भी नजर आते है। पिछले दिनों दीपिका फिल्म पद्मावत में नजर आई थी। इस फिल्म के किरदार के लिए दीपिका ने फिल्म मेकर्स से 11 करोड़ की मोटी फीस वसूली थी। पिछले दिनों पिंकविला के खबर के मुताबिक, दीपिका एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये वसूल करती है।

खैर, आपको बात दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी विदेश में होने वाली है। इन दोनों की शादी इटली के ‘लेक कोमो’ में होगी। दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ और सिर्फ 30 गेस्ट ही शामिल होंगे। यह मेहमान कौन होने इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे है। बात दें, शादी से पहले सोशल मीडिया पर #DeepVeer ट्रेंड हो रहा है।

Source: Read Full Article